लोहरदगा समाहरणालय में मनाया गया संविधान दिवस
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2018 7:06 PM
लोहरदगा : समाहरणालय सभागार में संविधान दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त आकांक्षा रंजन द्वारा की गयी. कार्यक्रम में उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने संविधान दिवस के अवसर पर संविधान का प्रस्तावना सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा एक साथ पढ़ा गया. जो संविधान में लिखा गया है. उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने सभी उपस्थित […]
लोहरदगा : समाहरणालय सभागार में संविधान दिवस मनाया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त आकांक्षा रंजन द्वारा की गयी. कार्यक्रम में उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने संविधान दिवस के अवसर पर संविधान का प्रस्तावना सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा एक साथ पढ़ा गया. जो संविधान में लिखा गया है.
उपायुक्त आकांक्षा रंजन ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारत गणराज्य का संविधान 26 नवंबर 1949 को बनकर तैयार हुआ तथा 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया. गणतंत्र दिवस भारत का एक राष्ट्रीय पर्व है, जो प्रति वर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता है.
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सिन्हा, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, जिला परिवहन पदाधिकारी अमित बेसरा, जिला समाजकल्याण पदाधिकारी मनीषा तिर्की, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










