ePaper

कांग्रेसियों ने किया धरना-प्रदर्शन

Updated at : 20 Nov 2018 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने  किया धरना-प्रदर्शन

लोहरदगा : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साजिद अहमद चंगू की अध्यक्षता में स्थापना दिवस के अवसर पर पारा शिक्षकों को लाठीडंडे से पीटने एवं पत्रकारों पर हमला करने के विरोध में समाहरणालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया. कांग्रेसियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. धरना स्थल […]

विज्ञापन
लोहरदगा : जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साजिद अहमद चंगू की अध्यक्षता में स्थापना दिवस के अवसर पर पारा शिक्षकों को लाठीडंडे से पीटने एवं पत्रकारों पर हमला करने के विरोध में समाहरणालय के सामने धरना प्रदर्शन किया गया. कांग्रेसियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. धरना स्थल पर ही कांग्रेसियों ने स्वर्गीय इंदिरा गांधी की जयंती मनायी.
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साजिद अहमद चंगू ने कहा कि पारा शिक्षक शिक्षा का दीप जलाने का कार्य करते हैं. भारतीय परंपरा के अनुसार गुरु का स्थान सर्वोपरि है, परंतु भाजपा की सरकार पारा शिक्षकों पर बर्बरता पूर्वक कार्रवाई करके भारतीय परंपरा को ठेस पहुंचाने के साथ साथ लोकतंत्र का मजाक उड़ाया है. यह कैसी विडंबना है कि जहां एक ओर दुकानों में शराब बेचने वाले का वेतन पारा शिक्षकों के वेतन से ज्यादा है.
गांव के गांव स्कूल बंद कर दिये गये हैं. इससे स्पष्ट होता है कि सरकार की नीति साफ नहीं है. कांग्रेस पार्टी पारा शिक्षकों की जायज मांगों का समर्थन करती है. डॉ अजय सहदेव ने कहा कि पारा शिक्षक सरकार के दमनकारी नीति से नहीं घबरायेगी. कांग्रेस पार्टी उनके साथ है. भारतीय जनता पार्टी यह जान चुकी है कि 2019 में झारखंड की जनता उन्हें झारखंड से बाहर करेगी. हाजी शकील अहमद ने कहा कि सरकार के मनमानी के कारण झारखंड की जनता त्रस्त है.
सुखैर भगत ने कहा कि सरकार बहुमत के घमंड में चूर है झारखंड की जनता इन्हें सबक सिखायेगी. नेसार अहमद ने कहा कि पारा शिक्षक की मांगें जायज है, कांग्रेस पार्टी इनका समर्थन करती है. आलोक साहू ने कहा कि पारा शिक्षकों के पद पर स्थानीय युवक नियुक्त है और झारखंड विरोधी रघुवर दास इन्हें हटाना चाह रही है. मोहन दुबे ने कहा कि आज केंद्र और राज्य सरकार झारखंड को लूट रही है, लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाना जघन्य पाप है जो भाजपा ने किया है. मंच संचालन निशीथ जायसवाल ने किया.
मौके पर साबिर खान, शहादत हुसैन, फुलदेव उराँव, इम्तियाज अंसारी, फादर नेम्हस एक्का, उषा खाखा, डोमना उरांव, हाजी सिकंदर अंसारी, अनिल कुमार, दीपक ठाकुर, ठाकुरप्रसाद, नंदू शुक्ला, खलील अंसारी, समूल अंसारी, रविंदर सिंह, सदरूल अंसारी, शनिचरा उरांव, रोशन मुंडा, दीपक ठाकुर, सामिदअंसारी, सनाउल्लाह अंसारी, रंजीत नायक, सुमित सिन्हा, तनवीर गौहर, सोनू कुरेशी, किशोर भगत, रवि रोशन बेग, सज्जाद अंसारी, कार्तिक कुजुर, मोइन अंसारी, देवदत प्रजापति, सफेजूल अंसारी, रामू बैठा, अशोक चौधरी, किशोर भगत, मिकाल अंसारी, पंकज कुंवर, दीपक महतो, रहमत अंसारी, संजय सिंह, गणेश लोहरा, राजकुमार भगत, कबीर अंसारी, प्रकाश भगत, जीत मोहन भगत, अमृता देवी, दिनेश राम, संजय सोनी, रितिका, कल्याणी डांग, अनुसुइया उरांव, सुखदेव भगत, सादिक अंसारी, तारीक अनवर, संजीव कुमार, आरती कुजूर, सफीक अंसारी, मंगलेश्वर उरांव, मोहम्मद सज्जाद, सोहन साहू, फुलकुमार भगत, धनु , राजू राव, महेंद्र भगत, वासुदेव राव, मनोज उरांव आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola