कुड़ू व चंदवा प्रखंड के गांवों में जंगली हाथियों का उत्पात जारी

Updated at : 22 Oct 2018 12:46 AM (IST)
विज्ञापन
कुड़ू व चंदवा प्रखंड के गांवों में जंगली हाथियों का उत्पात जारी

कुड़ू : कुड़ू व चंदवा प्रखंड के गांवों में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है. 18 हाथियों का एक झुंड पिछले एक पखवारा से दोनों प्रखंडों के जंगल से सटे इलाकों में विचरण कर रहे है. अब तक एक दर्जन से अधिक मकानों को गिरा चुके है. दूसरी तरफ खेतों में लगी हजारों की लागत […]

विज्ञापन
कुड़ू : कुड़ू व चंदवा प्रखंड के गांवों में जंगली हाथियों का उत्पात जारी है. 18 हाथियों का एक झुंड पिछले एक पखवारा से दोनों प्रखंडों के जंगल से सटे इलाकों में विचरण कर रहे है. अब तक एक दर्जन से अधिक मकानों को गिरा चुके है. दूसरी तरफ खेतों में लगी हजारों की लागत की फसलों को नुकसान पहुंचाया गया है.
हाथियों के भय से ग्रामीण रात भर जाग रहे है. वन विभाग कुड़ू व चंदवा से हाथियों को भगाने को लेकर एक-दूसरे पर ठीकरा फोड़ अपना दामन बचाने में लगे है. बताया जाता है कि 18 हाथियों के झुंड में पांच बच्चे हाथी है. पिछले दिनों घासीटोला में हाथियो के झुंड ने आधा दर्जन मकानों को ध्वस्त कर दिया.
बडमारा निवासी राजेंद्र उरांव, मोगला उरांव, महावीर उरांव, मेधा उरांव, लहरु उरांव, दुबराज उरांव समेत अन्य मकानों को ध्वस्त करते हुए मकान में रखे अनाज खा गये. दो दिनों तक बडमारा के ग्रामीण रातजगा कर किसी प्रकार हाथियों को क्षेत्र से भगाते हुए दूसरे क्षेत्र में भेज दिये.
हाथियों का झुंड बडमारा के बाद कुड़ू से सटे चंदवा प्रखंड के रूद गांव पहुंचे. रूद गांव में फसलो को नुकसान पहुंचाने के बाद हाथी हड़गढ़ा पहुंचे. हड़गढ़ा गांव में चार ग्रामीणों जोहन कुजूर, तरेसा कुजूर समेत अन्य के घरों को ध्वस्त कर दिया. इतना ही नहीं खेतो में लगी फसलों को रौंद दिया. ग्रामीणों ने हाथियों द्वारा किये गये नुकसान की भरपाई को लेकर वन विभाग से मुआवजा की मांग की है.
ग्रामीण आवेदन दें, मुआवजा दिलाने का किया जायेगा प्रयास : वनपाल. कुड़ू वन क्षेत्र के वनपाल हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हाथियों को भगाने के लिए हाथी भगाने की स्पेशल टीम कुड़ू आयी थी. कुड़ू क्षेत्र से हाथियों को भगा दिया गया है.
अभी हाथी चंदवा क्षेत्र में हाथी विचरण कर रहे है. वन विभाग हाथियों पर निगरानी कर रही है. प्रभावित किसान वन विभाग के पास आवेदन जमा करें. वन विभाग सर्वे करा कर मुआवजा दिलाने का प्रयास करेगा. कहा कि हाथियों को छेड़े नहीं, हाथी अपने सुरक्षित जोन में चले जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola