लोहरदगा : झालोबॉइ कर्मियों ने मशाल जुलूस निकाला, भूख हड़ताल की चेतावनी
Updated at : 29 Aug 2018 1:25 PM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : झालोबॉइ फेडरेशन के तत्वावधान में महासंघ के निर्देशानुसार शहर में मशाल जुलूस निकाला गया. झालोबॉइ कर्मी अपनी पांच सूत्री मांग को लेकर मशाल जुलूस निकाले. कहा गया कि सरकार यदि हमारी मांगे पूरा नहीं करती है तो 24 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल की जायेगी. इसके बावजूद यदि हमारी मांगे […]
विज्ञापन
लोहरदगा : झालोबॉइ फेडरेशन के तत्वावधान में महासंघ के निर्देशानुसार शहर में मशाल जुलूस निकाला गया. झालोबॉइ कर्मी अपनी पांच सूत्री मांग को लेकर मशाल जुलूस निकाले. कहा गया कि सरकार यदि हमारी मांगे पूरा नहीं करती है तो 24 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल की जायेगी.
इसके बावजूद यदि हमारी मांगे नहीं मानी गयी, तो 2 अक्तूबर को नगर विकास मंत्री के आवास पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की जायेगी. मौके पर अयूब अली ने कहा कि हमारी मांग कोई नयी मांग नहीं है.
सरकार से 2011 में समझौता हो चुका है फिर भी सरकार दलित एवं आदिवासियों के साथ छलवा कर रही है. इसके फलस्वरूप दलित आदिवासी परिवारों को भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है. मौके पर जिला मंत्री अशोक कुशवाहा ने कहा कि सरकार अपने समझौता को लागू नहीं कर रही है जिससे कर्मियों में आक्रोश है. मौके पर दीपक कुमार, राकेश सिंह, किरण उरांव, मंटू उरांव, संजय प्रसाद, शहबाज आलम, जयराम, रुस्तम अंसारी, कृष्णा, अजय उरांव, चंद्रकेतु प्रजापति, प्रियंकाशर्मा, अलताफ अंसारी, रमेश,रमीज, गौतम, सहजेब आर्यन, सावित्री, मंजू, गंदुर, बिफई, सुनील, दुखु करूवा, बैजनाथ सहित अन्य लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




