जनता दरबार से वरीय अधिकारी नदारद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
कुड़ू ( लोहरदगा) : प्रखंड प्रशासन के द्वारा प्रखंड परिसर में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले से कोई वरीय अधिकारी नहीं पहुंच पाये, साथ ही जनता दरबार से जनता गायब रही. जनता दरबार में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाते हुए ग्रामीणों के आवेदन लिये गये. साथ ही […]
विज्ञापन
कुड़ू ( लोहरदगा) : प्रखंड प्रशासन के द्वारा प्रखंड परिसर में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले से कोई वरीय अधिकारी नहीं पहुंच पाये, साथ ही जनता दरबार से जनता गायब रही. जनता दरबार में विभिन्न विभागों के द्वारा स्टॉल लगाते हुए ग्रामीणों के आवेदन लिये गये. साथ ही विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी. बताया जाता है कि जिला प्रशासन के आदेश पर प्रखंड परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया था.
जनता दरबार में जिले के वरीय अधिकारियों को आने की सूचना दी गयी थी, लेकिन जिले के विभिन्न प्रखंंडों में जनता दरबार आयोजन होने के कारण कोई भी वरीय अधिकारी जनता दरबार में शामिल नहीं हो पाये. जनता दरबार मे अर्श ग्रामीण इंडेन गैस एंजेसी कुड़ू द्वारा पचास लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, विद्युत अवर प्रमंडल कुड़ू द्वारा दो विद्युत कनेक्शन, 14 एलइडी बल्ब व तीन ट्यूब लाइट की ब्रिक्री की गयी.
मौके पर बीडीओ राजश्री ललिता बाखला, सीओ रविश राज सिंह, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष सुदामा प्रसाद, उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद, संजय चौधरी, भूषण प्रसाद, हाजी सदरूल अंसारी, कनीय अभियंता मुरली मनोहर प्रसाद, पीएचइडी के कनीय अभियंता रोहित उरांव, डॉ सुशील तिग्गा, किशोर उरांव, गौरव गौरिश, सीताराम उरांव, प्रदीप कुमार तिवारी, नंदकिशोर तिवारी, बिनोद दुबे, दिलीप वर्मा, देवकांत उरांव, रामसहाय टाना भगत, सुरेंद्र गुप्ता, अयूब अंसारी, मुखिया जतन भगत, गायत्री देवी, विनय उरांव, सीताराम रविदास, सुनिला कुमारी, सुमति कुमारी, नितलेन्द कुमार समेत अन्य शामिल थे.
समस्या का निष्पादन त्वरित करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन