केंद्रीय राज्य मंत्री ने भोक्ता बगीचा पैसेंजर हॉल्ट का लोकार्पण किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2018 8:28 AM
रांची/लोहरदगा : हेंदलासो भोक्ता बगीचा स्थित पैसेंजर हॉल्ट का लोकार्पण केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, विधायक सुखदेव भगत और पूर्व मंत्री ने किया. साथ ही टिकट काउंटर का भी उदघाटन किया गया. इस दौरान रांची से टोरी जाने वाली ट्रेन जैसे ही भोक्ता बगीचा पहुंची लोगों ने ताली बजा कर उसका स्वागत किया. दो मिनट […]
रांची/लोहरदगा : हेंदलासो भोक्ता बगीचा स्थित पैसेंजर हॉल्ट का लोकार्पण केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, विधायक सुखदेव भगत और पूर्व मंत्री ने किया. साथ ही टिकट काउंटर का भी उदघाटन किया गया. इस दौरान रांची से टोरी जाने वाली ट्रेन जैसे ही भोक्ता बगीचा पहुंची लोगों ने ताली बजा कर उसका स्वागत किया. दो मिनट रुकने के बाद अतिथियों ने हरी झंडी दिखा कर ट्रेन को वहां से रवाना किया.
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने कहा कि इस क्षेत्र के ग्रामीणों की यह काफी पुरानी मांग थी, जो आज पूरी हो रही है. उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में इस हॉल्ट को स्टेशन में बदला जायेगा. विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि ट्रेन के ठहराव के लिए लोगों ने काफी संघर्ष किया.
इस क्षेत्र के लोग यदि चाहते हैं कि ये हॉल्ट स्टेशन में तब्दील हो, तो टिकट लेकर यात्रा करें. वहीं पूर्व मंत्री सधनु भगत ने कहा कि उनकी बहुत पुरानी इच्छा थी की भोक्ता बगीचा में ट्रेन का ठहराव हो. उन्होंने डीआरएम से आग्रह किया कि यहां यात्री सुविधाओं को और बढ़ाया जाये. इस अवसर पर डीसी विनोद कुमार और डीआरएम विजय कुमार गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










