लोहरदगा : कुएं से मिले तीन के शव सभी एक ही परिवार के

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सेन्हा (लोहरदगा) : लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र के नौदी गांव स्थित अरविंद उरांव के कुएं में डूबने से दो बच्चियां व एक महिला का मौत हो गयी. तीनों एक ही परिवार के थे. मृतकों में रमेश लोहरा की पांच वर्षीय पुत्री आंचल कुमारी, उसके मंझले भाई कमलेश लोहरा की तीन वर्षीय पुत्री ज्ञानती कुमारी […]

विज्ञापन

सेन्हा (लोहरदगा) : लोहरदगा के सेन्हा थाना क्षेत्र के नौदी गांव स्थित अरविंद उरांव के कुएं में डूबने से दो बच्चियां व एक महिला का मौत हो गयी. तीनों एक ही परिवार के थे. मृतकों में रमेश लोहरा की पांच वर्षीय पुत्री आंचल कुमारी, उसके मंझले भाई कमलेश लोहरा की तीन वर्षीय पुत्री ज्ञानती कुमारी और छोटे भाई की पत्नी मुनिता देवी (21) शामिल हैं. परिजनों के अनुसार, तीनों शनिवार शाम चार बजे से लापता थे. खोजबीन के क्रम में देर रात दोनों बच्चियों के शव कुएं में देखे गये. इसके बाद मुनिता देवी की तलाश की गयी. कोई जानकारी नहीं मिलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गयी.

विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों के साथ ने मिल कर कुएं की तलाशी करायी, तो मुनिता का शव भी वहां से मिला. थाना प्रभारी जगरनाथ उरांव ने बताया, पहली नजर में प्रतीत होता है कि बच्चों की जान बचाने में महिला की मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार, तीनों भाई मिल-जुल कर रहते थे. किसी तरह का विवाद नहीं था. बच्चों का चाची से काफी लगाव था. पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola