लोहरदगा में राणी सती दादी का 48वां भादो अमावस्या महोत्सव, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा में श्री राणी सती दादी जी का 48वां भादो अमावस्या महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भजन संध्या और मंगला पाठ से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।

विज्ञापन

लोहरदगा. निर्माणाधीन राणी सती दादी मंदिर परिसर में श्री राणी सती दादी जी का 48वां भादो अमावस्या महोत्सव हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया. महोत्सव के अवसर पर दादी जी का भव्य श्रृंगार किया गया. समाज की 51 महिलाओं ने मंगला पाठ किया.

विज्ञापन

संध्या बेला में गणेश वंदना के साथ भजन जागरण की शुरुआत हुई. इस दौरान अखंड दिव्य ज्योति प्रज्वलित की गयी. भक्तों के लिए सवामणी प्रसाद का भोग लगाया गया.

भजनों पर झूमे श्रद्धालु

बाहर से आयी भगवती जागरण भजन मंडली के साथ गायक चंदन स्टार शर्मा और गायिका प्रिया कुमारी सिंह ने भजन प्रस्तुत किये. एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति से पूरा दादी दरबार भक्तिमय हो गया. भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे.

महोत्सव में शामिल गायकों और संगीत कलाकारों को मंडल के सदस्यों ने अंगवस्त्र और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया.

दादी सेवक, राणी सती मंडल और मारवाड़ी युवा मंच की रही भूमिका

महोत्सव को सफल बनाने में दादी सेवक, राणी सती मंडल और मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए.

इस अवसर पर शिव प्रसाद राजगढ़िया, अशोक पोद्दार, विनय पोद्दार, दीपक सर्राफ, अभिषेक पोद्दार, जय प्रकाश शर्मा, राम प्रकाश मोदी, चंदन राजगढ़िया, निखिल सराफ, अजय पोद्दार, किशोर बंका, सुरेश पोद्दार, पवन पोद्दार, आशीष पोद्दार, अवधेश मित्तल, प्रमोद पोद्दार, विमल बंका, अमर पोद्दार, रुपेश चौधरी, राहुल अग्रवाल, अनुराग पोद्दार, प्रतीक पोद्दार, सुभाष राजगढ़िया, सचिन मित्तल, रितेश बंका, अमित बंका, शुभम शर्मा, शैलेश पोद्दार, मनीष पोद्दार, हनुमान पोद्दार, कन्हैया राजगढ़िया, निशांत सर्राफ, मयंक मोदी, विजय सिंह, उदय केसरी, सत्यम सर्राफ, संजय अग्रवाल, अतुल सर्राफ, दीपक अग्रवाल, शशांक बर्मन, विकास सर्राफ, शिरीष केसरी और अशोक अग्रवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे. बाहर से आये संगीत कलाकारों में गोविंद विश्वकर्मा, सुनील, लोवीन और रितेश शामिल रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola