प्रखंड व अंचल में अधिकारियों-कर्मियों की कमी, परेशानी

कुड़ू : प्रखंड सह अंचल कार्यालय कुड़ू में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक की कमी है़ मनरेगा में रोजगार सेवक से लेकर बीपीओ स्तर तक के कर्मियों की कमी है. इसके कारण विकास कार्य से लेकर जनहित के कार्य तक निर्धारित समय में पूरा नहीं हो पा रहा है.आलम यह है कि आधे से ज्यादा […]
कुड़ू : प्रखंड सह अंचल कार्यालय कुड़ू में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक की कमी है़ मनरेगा में रोजगार सेवक से लेकर बीपीओ स्तर तक के कर्मियों की कमी है. इसके कारण विकास कार्य से लेकर जनहित के कार्य तक निर्धारित समय में पूरा नहीं हो पा रहा है.आलम यह है कि आधे से ज्यादा पद या तो रिक्त पड़े हैं या फिर प्रभार में चल रहा है. इसकी जानकारी राज्य सरकार से लेकर जिला प्रशासन तक तथा ग्रामीण विकास विभाग से लेकर मुख्य सचिव तक को है बावजूद इसके सभी चुप्पी साधे हैं.
प्रखंड कार्यालय में बीडीओ राजश्री ललिता बाखला कार्यरत हैं. प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी के एक पद पर डाॅ सुशिल तिग्गा हैं तो प्रखंड कृषि पदाधिकारी का पद रिक्त पड़ा है. इस पद पर जनसेवक किशोर उरांव प्रभार में हैं. प्रखंड जनसंपर्क पदाधिकारी का पद रिक्त पड़ा है. प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी का पद रिक्त पड़ा है. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के पद पर सरस्वती कच्छप कार्यरत हैं. जेनरल हेड तथा एनआरइपी में एक-एक कनीय अभियंता के पद हैं दोनों रिक्त पड़ा है.
पंचायतों में विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की जिम्मेवारी पंचायत सचिव की होती है. लेकिन 14 पंचायतों में महज छह पंचायत सचिव जगू उरांव, प्रदीप कुमार तिवारी, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, सीताराम उरांव, बिनोद दुबे, नंदकिशोर तिवारी कार्यरत है. आठ पद रिक्त पड़ा है. नतिजा एक-एक पंचायत सचिव को दो-दो पंचायतों, जनसेवकों से पंचायत सचिव का काम कराया जा रहा है. कृषि विकास तथा किसानों को खेती के लिए प्रशिक्षण देने के लिए जनसेवकों की बहाली की गयी है. जनसेवकों के बीस पद में 18 कार्यरत हैं. तीन जनसेवकों को कैरो प्रखंड में प्रतिनियुक्त किया गया है़ सहायक से लेकर चालक व अनुसेवक तक का पद रिक्त पड़ा है. कई पद प्रभार में चल रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




