लातेहार में युवा कांग्रेस की बैठक, संगठन मजबूती और आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा
उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
लातेहार में युवा कांग्रेस की बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन को मजबूत करने और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाध्यक्ष अमित यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक, चंदा चोरी और खान-खनिज संशोधन विधेयक के मुद्दे पर आंदोलन की तैयारी
आपके शहर में
लातेहार : जिला मुख्यालय के परिसदन भवन में युवा कांग्रेस की बैठक जिला अध्यक्ष अमित यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी.
जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर जोर
मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव मुन्ना खान ने कहा कि युवा कांग्रेस की जिम्मेदारी केवल संगठन तक सीमित नहीं है. जनता की आवाज को मजबूती से उठाना और लोकतांत्रिक तरीके से जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करना भी कार्यकर्ताओं का दायित्व है.
बैठक में चंदा चोरी के आरोपों और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक को लेकर आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई. उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव से लेकर जिला स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा युवाओं, छात्रों, किसानों और आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की अपील की.
जिला अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि लातेहार युवा कांग्रेस जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष करती रहेगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों में मजबूती से भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया.
राजभवन घेराव में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा
जिला महासचिव मिथलेश पासवान ने कहा कि आगामी राजभवन घेराव कार्यक्रम में जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता रांची पहुंचेंगे और पूरे जोश के साथ कार्यक्रम में भाग लेंगे.
मौके पर सुरेंद्र उरांव, मोती उरांव, फूलचंद यादव, साजिद अंसारी, वाजिद अंसारी, सुहेल अंसारी, बिजेंद्र उरांव, संदीप यादव, अक्षय कुमार, दानिश आलम, अल्लेनबी, मुश्ताक खान, परदेशी राम, इमरान अंसारी, कुलदीप यादव, राजीव बग्गा और सद्दाम समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए