दो बाइक की सीधी भिड़ंत में युवक का पैर कुचला, रिम्स रेफर

Updated:
विज्ञापन

दो बाइक की सीधी भिड़ंत में युवक का पैर कुचला, रिम्स रेफर

विज्ञापन

चंदवा. चंदवा-माल्हन-मैकलुस्कीगंज मुख्य पथ पर गुरीटांड़ रेलवे ओवरब्रिज के समीप शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान चंदवा के तिलैयाटांड़ निवासी सज्जाद अंसारी (पिता जहुर अंसारी) के रूप में हुई है. इस हादसे में सज्जाद का बायां पैर बुरी तरह कुचल गया है. मैकलुस्कीगंज से लौटने के दौरान हुई टक्कर : प्राप्त जानकारी के अनुसार, सज्जाद अंसारी अपनी बाइक से मैकलुस्कीगंज से चंदवा लौट रहा था. जैसे ही वह गुरीटांड़ रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सज्जाद सड़क पर गिर पड़ा और उसका पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. गंभीर स्थिति में रिम्स किया गया रेफर : स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल ऑटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया. वहां मौजूद चिकित्सा प्रभारी डॉ नीलिमा कुमारी ने प्राथमिक उपचार किया. हालांकि, पैर की गंभीर चोट को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे तत्काल रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया. ग्रामीणों ने की गश्ती बढ़ाने की मांग : इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है. स्थानीय लोगों ने अनियंत्रित रफ्तार पर अंकुश लगाने और क्षेत्र में पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola