विकसित भारत का जी राम जी योजना के तहत कार्यशाला

Updated:
विज्ञापन
विकसित भारत का जी राम जी योजना के तहत कार्यशाला

प्रखंड भाजपा द्वारा मंगलवार को मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद की अध्यक्षता में विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी आजीविका को बढ़ावा देना

बरवाडीह. प्रखंड भाजपा द्वारा मंगलवार को मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद की अध्यक्षता में विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गयी. कार्यशाला का संचालन युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने किया. जबकि धन्यवाद ज्ञापन युवा मोर्चा मंडल महामंत्री हेमंत कश्यप ने किया. अध्यक्षीय संबोधन में मंडल अध्यक्ष श्री प्रसाद ने कहा कि विकसित भारत जी राम जी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी आजीविका को बढ़ावा देना, स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग करना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाना है. उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण स्तर पर रोजगार सृजन के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्रोत्साहित करेगी. सांसद प्रतिनिधि ईश्वरी सिंह ने कहा कि इस योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे तथा स्थानीय संसाधनों के माध्यम से आर्थिक मजबूती आयेगी. कार्यशाला को कई लोगों ने संबोधित किया. मौके पर उप प्रमुख वीरेंद्र जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि दीपक तिवारी, दिलीप पासवान, अतुल कुमार सिंह, बंटी ठाकुर, अशोक प्रसाद, हरे राम सिंह, दीपक राज, उपेंद्र प्रसाद, राजेंद्र सिंह, शंभू प्रजापति, राहुल कुमार, संजीव कुमार, कुंदन कुमार यादव, कैलाश सिंह व रंजीत कुमार राम समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola