साईं नर्सिंग होम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 40 यूनिट रक्त संग्रह

Updated:
विज्ञापन
साईं नर्सिंग होम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 40 यूनिट रक्त संग्रह

साईं नर्सिंग होम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, 40 यूनिट रक्त संग्रह

विज्ञापन

चंदवा. शहर स्थित साईं नर्सिंग होम परिसर में रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराना और आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना था. शिविर का उद्घाटन नर्सिंग होम की डॉ. सरिता, डॉ. रश्मि, रोहित त्रिपाठी और अन्य अतिथियों ने किया. उद्घाटन के बाद रांची से आइ मेडिकल टीम की देखरेख में रक्त संग्रह शुरू हुआ. सौरभ कुमार बिट्टू ने रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया. शहर और आसपास के क्षेत्रों से आए युवाओं में रक्तदान को लेकर उत्साह दिखा. शिविर में कुल 40 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिससे 40 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ. सभी रक्तदाताओं को आयोजकों की ओर से प्रमाण पत्र और हेलमेट देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर डॉ. सरिता, डॉ. रश्मि और रोहित त्रिपाठी ने रक्तदान की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और इससे गंभीर रोगियों की जान बचायी जा सकती है. उन्होंने युवाओं से नियमित रक्तदान करने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की. शिविर के सफल आयोजन में विवेक गौरव, रामलाल नाग, नाजिया खान, परितोष कुमार, चंदन कुमार, विकास भारती, ऋषभ कुमार, रंजीत कुमार, अंकित मिश्रा, सौरभ मिश्रा, कविता उरांव सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola