चंदवा में सड़क निर्माण का इंतजार करते-करते थके ग्रामीण, खुद श्रमदान कर गड्ढों में डाली मिट्टी-मोरम

Updated:
विज्ञापन

फोटो : 18 चांद 3: सड़क मरम्मत के बाद उपस्थित लोग. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंदवा प्रखंड के बेलगड़ा स्कूल से बजरमरी तक की जर्जर सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने श्रमदान का बीड़ा उठाया. प्रशासन की ओर से निर्माण में देरी से नाराज ग्रामीणों ने खुद ही मिट्टी-मोरम डालकर रास्ता सुगम बनाया.

विज्ञापन

चंदवा. प्रखंड की डुमारो पंचायत के बेलगड़ा स्कूल से बजरमरी तक करीब दो किलोमीटर सड़क लंबे समय से बदहाल है. सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उबड़-खाबड़ रास्ते के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के दिनों में स्थिति और खराब हो गयी थी.

विज्ञापन

सड़क की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन का इंतजार करने के बजाय खुद इसे चलने योग्य बनाने की पहल की. भाजपा नेता रोहित यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने श्रमदान किया. इस दौरान श्री यादव ने निजी खर्च से सड़क के गड्ढों में मिट्टी और मोरम डालकर रास्ते को आवागमन के लायक बनाया. इससे राहगीरों को तत्काल राहत मिली.

डीएमएफटी मद से सड़क निर्माण की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन पर सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. ग्रामीणों के अनुसार सड़क निर्माण के लिए डीएमएफटी मद से टेंडर की प्रक्रिया कई बार पूरी की जा चुकी है, लेकिन अब तक निविदा नहीं निकाली गयी है. इसके कारण सड़क का स्थायी निर्माण अधर में लटका हुआ है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द निविदा प्रक्रिया पूरी कर सड़क का स्थायी निर्माण कराने की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola