जमीन का कब्जा दिलाने पहुंची प्रशासनिक टीम का ग्रामीणों ने किया विरोध, दखल-देहानी की कार्रवाई टली
झारखंड के बेतला में पोखरीकला स्कूल की जमीन खाली कराने पहुंची प्रशासनिक टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध के कारण बैरंग लौटना पड़ा। जानें पूरा मामला।
लातेहार. बेतला प्रखंड के पोखरीकला स्थित राजकीयकृत उर्दू मध्य विद्यालय परिसर में न्यायालय के आदेश पर डिक्री होल्डर को जमीन का कब्जा दिलाने पहुंची प्रशासनिक टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. बड़ी संख्या में ग्रामीण, विद्यार्थी और अभिभावक मौके पर जुट गये. लोगों के विरोध के कारण दखल-देहानी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी और टीम को वापस लौटना पड़ा.
आपके शहर में
ढोल-नगाड़े बजाकर दी गयी सूचना
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत न्यायालय द्वारा चयनित लोग मौके पर पहुंचे और नियमानुसार ढोल-नगाड़े बजाकर जमीन खाली करने की सूचना दी. इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. लोगों ने कहा कि विवादित भूमि पर वर्षों से विद्यालय संचालित है और बड़ी संख्या में बच्चे यहां पढ़ते हैं. ऐसे में किसी भी स्थिति में स्कूल भवन खाली नहीं किया जा सकता. ग्रामीणों ने बताया कि मामले को हाईकोर्ट में भी चुनौती दी गयी है. ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उनके बयान दर्ज किये और कार्रवाई फिलहाल स्थगित कर दी.
0.37 एकड़ जमीन का है विवाद
न्यायालय के निर्देश पर 19 अगस्त 2026 को सुबह 10.30 बजे दखल-देहानी की कार्रवाई निर्धारित थी. विवादित 0.37 एकड़ जमीन पर विद्यालय भवन बना है. न्यायालय ने पोखरीकला निवासी नरेश प्रसाद, पिता स्व गुलाब चंद साव को डिक्री होल्डर घोषित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए