कृषि, पशुपालन, गव्य विकास की योजनाओ की हुई समीक्षा, योजनाओं का लाभ समय पर देने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

लातेहार उपायुक्त ने कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। किसानों को समय पर लाभ देने और लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

लातेहार. लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, गव्य विकास एवं सहकारिता विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. कृषि विभाग की समीक्षा में वर्षापात, बीज वितरण, बिरसा फसल विस्तार योजना 2026-27, कृषक प्रशिक्षण, फसल उत्पादन कार्यक्रम, केंद्र प्रायोजित योजनाओं तथा मृदा स्वास्थ्य एवं उर्वरता कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन

उपायुक्त ने योजनाओं का पारदर्शी व समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक किसानों को लाभ देने का निर्देश दिया. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, झारखंड राज्य मिलेट्स मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड और फसल बीमा सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गयी. उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा पात्र लाभुकों को समय पर लाभ उपलब्ध कराने को कहा.

ये भी पढ़ें: प्रभात खबर में खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया प्रशासन अवैध बालू भंडारण पर कार्रवाई

पशुपालकों को जागरूक करने पर जोर

पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत लाभुकों के बीच पशु वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने पशुओं के नियमित टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान की प्रगति बढ़ाने के साथ पशुपालकों के बीच व्यापक जागरूकता अभियान चलाने को कहा. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी नेहा निश्चा, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुषमा प्रधिया, जिला गव्य विकास पदाधिकारी हरिकृष्ण, जिला सहकारिता पदाधिकारी आशा टोप्पो समेत संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.


विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola