झामुमो के दो नेताओं ने अपने-अपने पद से दिया इस्तीफा

Updated:
विज्ञापन

झामुमो के जिला कोषाध्यक्ष उपेंद्र यादव और बालूमाथ प्रखंड के 20सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य अरविंद कुमार यादव ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

विज्ञापन

लातेहार. जिले के हेरहंज निवासी सह झामुमो के जिला कोषाध्यक्ष उपेंद्र यादव और बालूमाथ प्रखंड के 20सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य अरविंद कुमार यादव ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. नेताओं ने अपना इस्तीफा झामुमो जिलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव को प्रेषित कर दिया है. उपेंद्र यादव ने इस्तीफा पत्र में लिखा है कि राज्य के शिक्षा मंत्री का यादव समाज के प्रति हमेशा से विरोधाभाषी बयान रहा है. इससे वह आहत हैं. वहीं प्रखंड 20 सूत्री सदस्य ने कहा है कि लातेहार के वर्तमान विधायक सह राज्य के शिक्षा मंत्री ने कभी मान-सम्मान नहीं दिया, जिससे उन्हें ठेस पहुंचा है. दोनों नेताओं ने विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रकाश राम के पक्ष में कार्य करने का निर्णय लिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola