जस्टिस एलपीएन शाहदेव को दी गयी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

जमीरा पंचायत के महुआ मिलन रेलवे स्टेशन के समीप जस्टिस एलपीएन शाहदेव उत्क्रमित उच्च विद्यालय, रोल परिसर में शुक्रवार को स्व जस्टिस शाहदेव की 13वी पुण्यतिथि मनायी गयी.

विज्ञापन

चंदवा. जमीरा पंचायत के महुआ मिलन रेलवे स्टेशन के समीप जस्टिस एलपीएन शाहदेव उत्क्रमित उच्च विद्यालय, रोल परिसर में शुक्रवार को स्व जस्टिस शाहदेव की 13वी पुण्यतिथि मनायी गयी. विद्यालय के अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में प्राचार्य चंद्रमण राम समेत शिक्षकों ने स्व शाहदेव के चित्र पर माल्यार्पण किया और श्रद्धांजलि दी. श्री सिंह ने कहा कि जस्टिस शाहदेव का झारखंड निर्माण में अभूतपूर्व सहयोग रहा है. रोल जैसे छोटे से गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ाई कर उन्होंने खुद को साबित कर दिखाया. झारखंड आंदोलन में अपना सर्वस्व न्योछावर किया. प्राचार्य ने कहा कि छोटे से गांव में पलने बढ़ने के बावजूद अपनी मेहनत के बल पर बड़ा मुकाम हासिल किया. हमें उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लेने की जरूरत है. मौके पर शिक्षक प्रशांत शाहदेव, लाल उदितनाथ शाहदेव, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार, विनीत कुमार, पौलुस केरकेट्टा, शिवनारायण महतो, श्यामपति कुमारी, कविता कुमारी आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola