लातेहार : झारखंड के प्रथम वन मंत्री स्व. यमुना सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरवाडीह में झारखंड के पहले वन मंत्री यमुना सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, लोगों ने उनके जनसेवा कार्यों को याद किया.

विज्ञापन

बरवाडीह (लातेहार). झारखंड सरकार के प्रथम वन एवं पर्यावरण मंत्री स्वर्गीय यमुना सिंह की पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. कार्यक्रम प्रखंड के राजा मेदनीराय इंटर कॉलेज परिसर में उनकी प्रतिमा स्थल पर हुआ. इसमें उनके परिवार के सदस्यों के अलावा कॉलेज परिवार और विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए. श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत यमुना सिंह की पुत्री मंजू देवी और पौत्र तुषार सिंह ने प्रतिमा स्थल पर पूजा-अर्चना और माल्यार्पण कर की. इसके बाद मौजूद लोगों ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया.

विज्ञापन

जनसेवा को समर्पित रहा जीवन

मौके पर मंजू देवी ने कहा कि उनके पिता ने अपने जीवन और राजनीतिक कार्यकाल में समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनकी सेवा की. उन्होंने बिहार के साथ-साथ झारखंड की राजनीति में भी एक आदिवासी जननेता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई. उनका पूरा जीवन समाज और जनसेवा के लिए समर्पित रहा.

ये भी पढ़ें: लातेहार एसपी कार्यालय में अपराध गोष्ठी, हत्या-लूट और पॉक्सो मामलों की हुई समीक्षा

सादगीपूर्ण जीवन लोगों के लिए प्रेरणादायक

जिप सदस्य संतोषी शेखर ने कहा कि यमुना सिंह की राजनीतिक विचारधारा और सादगीपूर्ण जीवन आज भी लोगों के लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने कहा कि उनके विचारों और जनसेवा की भावना को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से अपना अधिकार अपना सम्मान मंच द्वारा उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है. कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, उप प्रमुख वीरेंद्र जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि ईश्वरी सिंह, दीपक राज, दीपक तिवारी, मनोज यादव, मनोज प्रसाद, प्रवीण कुमार, प्राचार्य अश्वनी मिश्रा, विकास सिंह, पारस जायसवाल, कन्हाई प्रसाद, विनय चंदेल, विशुन प्रसाद, सुनील सिंह, पवन चौधरी और संतोष चंद्रवंशी समेत कई लोग मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola