लातेहार एसपी कार्यालय में अपराध गोष्ठी, हत्या-लूट और पॉक्सो मामलों की हुई समीक्षा

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित अधिकारी  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार एसपी कुमार गौरव ने मासिक अपराध समीक्षा बैठक में लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

लातेहार. जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में बुधवार को मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई. इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने की. बैठक में जिले की कानून व्यवस्था मजबूत करने और अपराध पर नियंत्रण को लेकर पुलिस अधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

लंबित मामलों के जल्द निष्पादन

बैठक में पिछले माह हुए महत्वपूर्ण अपराधों की विस्तार से समीक्षा की गई. हत्या, लूट, दुष्कर्म, पॉक्सो और यूडी कांडों की वर्तमान स्थिति, गिरफ्तारियों और मामलों के उद्भेदन के लिए की गई कार्रवाई की जानकारी ली गई. एसपी ने लंबित कांडों का जल्द से जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया.

फरार अपराधियों पर कार्रवाई तेज

अपराध नियंत्रण के लिए चलाए गए समकालीन अभियान की भी समीक्षा की गई. पिछले एक साल से फरार अपराधियों, दागी पंजी और गृहभेदन के मामलों की स्थिति की जानकारी ली गई. एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को फरार अपराधियों की गिरफ्तारी और अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें: लातेहार सदर अस्पताल का DDC ने किया निरीक्षण, मरीजों को समय पर दवा और बेहतर इलाज देने का निर्देश

पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन जल्द

तकनीकी और नागरिक सेवाओं की भी समीक्षा की गई. एसपी ने लंबित पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन का काम जल्द पूरा करने को कहा. इसके अलावा ई-डार एंट्री और मालखाना प्रभार की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई. बैठक में सीईआईआर पोर्टल के प्रभावी उपयोग और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए की जा रही कार्रवाई की प्रगति की भी समीक्षा की गई. बैठक में लातेहार एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, बरवाडीह एसडीपीओ वीरेंद्र राम, बालुमाथ एसडीपीओ उमेश कुमार सिंह, महुआडांड एसडीपीओ सुलेमान मुंडरी समेत जिले के विभिन्न थाना प्रभारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola