गारू में झंडोत्ताेलन का समय निर्धारित

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 25 Jan 2026 8:43 PM

विज्ञापन

गारू में झंडोत्ताेलन का समय निर्धारित

विज्ञापन

गारू. प्रखंड में गणतंत्र दिवस को लेकर सरकारी एवं गैर सरकारी कार्यालय एवं स्कूलों में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया है. इस संबंध में बीडीओ अभय कुमार ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय के खेल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में पूर्वाह्ण 10:30 बजे झंडोत्तोलन होगा. उन्होंने बताया कि इसके अलावा अंचल कार्यालय में 9:50 बजे, प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में 10 बजे, वन क्षेत्र कार्यालय पूर्वी में 11:10 बजे, वन क्षेत्र कार्यालय परिसर पश्चिमी में 11:20 बजे, थाना परिसर में 9:35 बजे, बारेसांढ़ थाना में 10:05 बजे, बारेसांढ़ वन क्षेत्र कार्यालय परिसर में 9:55 बजे, सभी पंचायत सचिवालय में 9:30 बजे, रेफरल अस्पताल 10:05 बजे, कस्तूरबा गाधी विद्यालय 9:20 बजे, स्तरोन्नत प्लस टू उच्च विद्यालय एवं आवासीय उच्च विद्यालय 9:15 बजे, कन्या मध्य विद्यालय में 9 बजे, एसबीआइ एवं बीआरसी में 9:05 बजे व झंडा चौक अरमू में 9:10 बजे झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया. खेल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में बीडीओ अभय कुमार एवं प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रमुख सीता देवी झंडोत्तोलन करेंगी. तिरंगा यात्रा निकाली

लातेहार. गणतंत्र दिवस के पूर्व रविवार को एसएसबी-32 बटालियन के जवानों ने जिला मुख्यालय में तिरंगा यात्रा निकाली. तिरंगा यात्रा बटालियन परिसर से प्रारंभ हुई जो शहर का भ्रमण करते हुए पुन: बटालियन परिसर पहुंची. तिरंगा यात्रा में जवानों ने हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शहर के लोगों को देश सेवा के प्रति जागरूक किया. ध्वनि विस्तारक यंत्र से देश भक्ति गाने बजाये जा रहे थे. जिससे शहर का पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola