ePaper

बेतला के बूथों पर सुबह से ही थी ग्रामीणों की कतार

Updated at : 13 Nov 2024 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
बेतला के बूथों पर सुबह से ही थी ग्रामीणों की कतार

मनिका विधानसभा क्षेत्र के बेतला में वोटिंग को लेकर मतदाताओं में उत्साह था. यहां के बूथों पर सुबह छह बजे से ही मतदान की कतार लगनी शुरू हो गयी थी.

विज्ञापन

बेतला. मनिका विधानसभा क्षेत्र के बेतला में वोटिंग को लेकर मतदाताओं में उत्साह था. यहां के बूथों पर सुबह छह बजे से ही मतदान की कतार लगनी शुरू हो गयी थी. जैसे ही मतदान शुरू हुआ, लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. भीड़ के कारण मतदानकर्मी थोड़ी देर के लिए परेशान भी रहे. मतदाताओं की संख्या अत्यधिक होने के कारण उन्हें कतार में काफी देर तक इंतजार करना पड़ा. कंचनपुर और पोखरी में मतदाताओं की संख्या इतनी अधिक थी कि प्रशासन की ओर से लगाया गया टेंट छोटा पड़ गया. लोग दो-ढाई घंटे तक लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे. मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त दिखी. बरवाडीह पुलिस प्रशासन की ओर से विधि व्यवस्था पर नजर रखी जा रही थी. पहली बार वोट देने के लिए युवाओं में काफी उत्साह दिखा. जगह-जगह पर बीएलओ ने असहाय वोटरों को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola