आज शाम पांच बजे मतपेटी में बंद हो जायेगी सभी प्रत्याशियों की किस्मत
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 22 Feb 2026 9:39 PM
आज शाम पांच बजे मतपेटी में बंद हो जायेगी सभी प्रत्याशियों की किस्मत
लातेहार ़ नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के आठ प्रत्याशी आमने-सामने हैं. हालांकि, आजसू समर्थित प्रत्याशी सेलेस्टीन कुजूर की तबीयत खराब होने के कारण आजसू ने झामुमो समर्थित प्रत्याशी बिलासी तोपनो को अपना समर्थन दे दिया है. प्रत्याशियों में भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह, राजद समर्थित प्रत्याशी मिल्यानी कुजूर, बैजंती देवी, कुमारी नीना तिर्की, भगतु नगेसिया व सूर्यदेव भगत शामिल हैं. शहर के सभी 15 वार्ड में 59 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. वार्ड नंबर एक से छह, वार्ड नंबर दो से चार, वार्ड नंबर तीन से तीन, वार्ड नंबर चार से 10, वार्ड नंबर पांच से तीन, वार्ड नंबर छह से तीन, वार्ड नंबर सात से चार, वार्ड नंबर आठ से चार, वार्ड नंबर नौ से तीन, वार्ड नंबर 10 से चार, वार्ड नंबर 11 से दो, वार्ड नंबर 12 से तीन, वार्ड नंबर 13 से चार, वार्ड नंबर 14 से दो तथा वार्ड नंबर 15 से चार प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं. जोर आजमाइश में लगे हैं नेता : सोमवार को नगर पंचायत का चुनाव होना है. इसके लिए अपने-अपने समर्थित प्रत्याशी को जिताने में नेता जोर आजमाइश में लगे हैं. मुख्य रूप से भाजपा, झामुमो और राजद के नेता लगातार शहर के सभी वार्डों मे भ्रमण कर रहे हैं. नगर पंचायत चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री से लेकर पार्टी के जिला अध्यक्ष लगातार कार्य कर रहे हैं. लेकिन मतदाताओं की चुप्पी से सभी की बैचेनी बढ़ी हुई है. अध्यक्ष पद से लेकर वार्ड पार्षद के प्रत्याशी मतदाताओं की चुप्पी से असमंजस में हैं. सोमवार शाम पांच बजे अध्यक्ष पद के सात तथा वार्ड पार्षद पद के सभी 59 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










