मतपेटी में बंद हो गयी सभी प्रत्याशियों की किस्मत

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 23 Feb 2026 8:39 PM

विज्ञापन

मतपेटी में बंद हो गयी सभी प्रत्याशियों की किस्मत

विज्ञापन

लातेहार. नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के 08 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. इसमें भाजपा समर्थित प्रत्याशी महेश सिंह, राजद समर्थित प्रत्याशी मिल्यानी कुजूर, बैजंती देवी, कुमारी नीना तिर्की, भगतु नगेसिया व सूर्यदेव भगत शामिल हैं. शहर के सभी 15 वार्ड में अब 59 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. वार्ड नंबर 01 से 06, वार्ड नंबर 02 से 04, वार्ड नंबर 03 से 03, वार्ड नंबर 04 से 10, वार्ड नंबर 05 से 03, वार्ड नंबर 06 से 03, वार्ड नंबर 07 से 04, वार्ड नंबर 08 से 04, वार्ड नंबर 09 से 03, वार्ड नंबर 10 से 04, वार्ड नंबर 11 से 02, वार्ड नंबर 12 से 03, वार्ड नंबर 13 से 04, वार्ड नंबर 14 से 02 तथा वार्ड नंबर 15 से 04 प्रत्याशी मैदान में है. मतदान का कार्य संंपन्न होने के बाद सभी प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटी में बंद हो गयी है. 27 फरवरी को मतगणना के बाद अध्यक्ष समेत वार्ड पार्षदों का फैसला होगा. मतगणना केंद्र में जमा हुई मतपेटी : नगर पंचायत का चुनाव संपन्न होने के बाद पुलिस सुरक्षा में सभी मतपेटियों को राजकीय पॉलिटेक्निक में बनाये गये मतगणना केंद्र वज्रगृह में जमा कराये गये. हालांकि, जमा कराने की प्रक्रिया देर शाम तक चली. चुनाव प्रक्रिया संपन्न हाेने के बाद मतदान केंद्रों पर तैनात पुलिस जवानों को अपने -पने गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया. शहर मेंं गश्ती दल चुनाव कार्य का जायजा लेती रही.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola