किशोर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

बरवाडीह थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी स्व लक्ष्मण सिंह के छोटे पुत्र 15 साल के किशोर विक्की सिंह ने बीती रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
बेतला. बरवाडीह थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी स्व लक्ष्मण सिंह के छोटे पुत्र 15 साल के किशोर विक्की सिंह ने बीती रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी राधेश्याम के निर्देश पर एसआइ याकिन अंसारी दल बल पहुंचे और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया. मृतक के परिजनों के अनुसार वह अपने कमरे में सोया था. सुबह देर तक जब उसका दरवाजा नहीं खुला, तो लोगों ने जगाने का प्रयास किया. अंदर से कोई आहट नहीं आने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, तो देखा उसका शव कमरे में रस्सी के सहारे झूल रहा था. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को उतारा. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










