लावागड़ा गांव में नल जल योजना फेल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इचाक पंचायत अंतर्गत लावागड़ा गांव के पश्चिमी टोला में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नल जल योजना फेल है.

विज्ञापन

लातेहार. इचाक पंचायत अंतर्गत लावागड़ा गांव के पश्चिमी टोला में सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नल जल योजना फेल है. लावागड़ा में जल जीवन मिशन के तहत चार जलमीनार लगायी गयी थी, जिसमें से तीन चालू हालत में नहीं है. वहीं एक जलमीनार से बहुत कम पानी आता है. जयराम उरांव व छोटेलाल उरांव के घर के पास लगी जलमीनार अधूरी पड़ी है. इसके अलावा गांव में एक और जलमीनार अधूरी है. सबसे अहम बात यह है कि जयराम उरांव के घर के पास संवेदक द्वारा सिर्फ जलमीनार का स्ट्रक्चर खड़ा किया गया है, लेकिन बोरिंग नहीं करायी है. छोटेलाल उरांव के घर के पास भी बोरिंग नहीं हुई है. ग्रामीणों ने कहा कि स्ट्रक्चर खड़ा कर जलमीनार लगा दी गयी. ग्रामीण फुलमती देवी, पूजा देवी ,जय राम उरांव व कर्मी देवी ने बताया कि एक किलोमीटर दूर से पानी लाकर अपनी प्यास बुझाते हैं. उन्होंने डीसी व पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता से जलमीनारों को जल्द चालू करने की मांग की है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola