लातेहार के खिलाड़ियों को मिली बड़ी हौसला-अफजाई, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को खेल किट

Updated:
विज्ञापन

शपथ लेते अधिकारी व खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

लातेहार में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल किट वितरित कर सम्मानित किया गया और उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन

लातेहार: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वावधान में बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम में जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु खेल किट वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. उपायुक्त संदीप कुमार द्वारा महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई. उपायुक्त ने मेजर ध्यानचंद के खेल जीवन एवं देश के खेल जगत में उनके योगदान को स्मरण करते हुए खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन, ईमानदारी एवं खेल के नियमों का पालन करने से संबंधित खेल शपथ दिलाई गई. उपायुक्त ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है. जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर अवसर एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है. उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित अभ्यास करते हुए राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर लातेहार जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया.

समारोह में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए चयनित खिलाड़ियों को उपायुक्त द्वारा खेल किट का वितरण किया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. जिला खेल पदाधिकारी अविनेष त्रिपाठी ने कहा कि लातेहार जिले में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. आवश्यकता है उन्हें उचित मंच और बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने की. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश कुमार, जिला खेल समन्वयक लखेश्वर मंडल समेत कई खिलाड़ी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: भाइयों के बाद पेड़ों की कलाई पर बंधी राखी, लातेहार में बहनों ने लिया जंगल बचाने का संकल्प 


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola