अभिजीत ग्रुप के प्लांट से चोरी स्क्रैप बरामद

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंदवा पुलिस ने बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित एक कबाड़ी दुकान के समीप स्थित खेत से लगभग पांच टन स्क्रैप बरामद किया.

विज्ञापन

चंदवा. चंदवा पुलिस ने बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित एक कबाड़ी दुकान के समीप स्थित खेत से लगभग पांच टन स्क्रैप बरामद किया. उक्त स्क्रैप अभिजीत ग्रुप के बंद पड़े प्लांट से चोरी हुआ था. इस मामले में चंदवा थाना में कांड संख्या 95/24 के तहत अख्तर खान (चकला) के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात सूचना मिली थी कि अभिजीत प्लांट के सीएचपी एरिया में स्क्रैप चोरी का प्रयास किया जा रहा है. जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो भनक लगते ही स्क्रैप चोरी कर रहे लोग वहां से फरार हो गये. इसके बाद पुलिस ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की. इसी दौरान पुलिस को खेत से भारी मात्रा में स्क्रैप मिला. अभियान में पुअनि शशि कुमार, रवींद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान शामिल थे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola