दौड़, कबड्डी, खो-खो और मार्शल आर्ट्स... लातेहार के स्कूल में बच्चों ने दिखायी खेल प्रतिभा, विजेताओं को मिला पदक
उपस्थित बच्चे व अतिथि | Prabhat Khabar Network
बरवाडीह के सरईडीह प्लस टू हाई स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
बेतला: झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग के निर्देश पर बरवाडीह प्रखंड के सरईडीह प्लस टू हाई स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेलेगा भारत, जीतेगा भारत अभियान के तहत खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक उमेश टोप्पो के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के लिए योग, पीटी, सामूहिक ड्रिल, मार्शल आर्ट्स, रस्सा-कशी, मार्च पास्ट और पारंपरिक खेल आयोजित किए गए. साथ ही खेल विषयों पर पेंटिंग, पोस्टर और निबंध प्रतियोगिताएं भी हुईं.
आपके शहर में
प्राथमिक स्तर के बच्चों के लिए बोरी दौड़, तीन टांग दौड़, चम्मच-गोली दौड़ और मेंढक कूद स्पर्धाएं हुईं. विद्यार्थियों के बीच 100, 200 और 400 मीटर दौड़ सहित कबड्डी, खो-खो, शतरंज, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी. स्पर्धाओं के समापन पर विद्यालय परिसर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया.
प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी सफल छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा पदक, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान की गयी. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक राजेश प्रसाद ने विजेताओं को पुरस्कृत किया.
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से लड़ने और आगे बढ़ने के लिए खेल की भावना को अपनाना होगा. खेल सिर्फ शारीरिक विकास का माध्यम नहीं है, बल्कि यह बच्चों में अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों को भी विकसित करता है. खेलेगा भारत, जीतेगा भारत अभियान के जरिए हमारा उद्देश्य राज्य के हर बच्चे को खेल के मैदान से जोड़ना है. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए