तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारा धक्का, रेफर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारा धक्का, रेफर

विज्ञापन

विज्ञापन

चंदवा़ चंदवा थाना अंतर्गत हिसरी गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार देर शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात मालवाहक ऑटो ने बाइक सवार को जोरदार धक्का मार दिया. इससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसकी पहचान संजय पाठक (37 वर्ष) पिता भोला पाठक (अलौदिया) के रूप में की गयी. इस घटना में बाइक के परखच्चे उड़ गये. सड़क पर गिरकर संजय पाठक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. हादसे की सूचना के तुरंत बाद प्रहलाद मोटर्स के संचालक आनंद वर्मा अन्य कर्मियों के साथ वहां पहुंचे. तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया. यहां डॉ तरुण जोश लकड़ा की देखरेख में उसका प्राथमिक उपचार किया गया. बेहतर उपचार के लिए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी थी. सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया

लातेहार. सामाजिक सहभागिता के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी. इसमें विद्यालय के बच्चे और शिक्षकों ने लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया. सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत सड़क पर बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल चलाने और बिना सीट बेल्ट के कार चलाने वाले लोगों को जागरूक किया गया. सभी ने बताया कि प्रति वर्ष हजारों लोग सड़क दुर्घटना के शिकार होते हैं. वैसे लोगों को गुलाब का फूल देकर जीवन रक्षा का संदेश दिया़ मौके पर विद्यालय से प्राचार्य रामायण पासवान, शिक्षक उपेंद्र सिंह, सुमंत कुमार साव, संदीप कुमार ओझा, भुवनेश्वर बेदिया, तृप्ति तिवारी, राकेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, सदर थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा, सड़क सुरक्षा कर्मी ऋषि राज, राजेश गुप्ता समेत कई विद्यार्थी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola