छह किलो सिलिंडर बम बरामद
शुक्रवार को सीआरपीएफ 214 बटालियन ने गारू थाना क्षेत्र के बारीबांध गांव अंतर्गत जयगीर पहाड़ के घने जंगल में सर्च अभियान चलाया.
लातेहार. लोकसभा चुनाव को लेकर सीआरपीएफ 214 बटालियन द्वारा जिले के अति संवेदनशील इलाकों में लगातार सर्च अभियान चलाया जा रहा हैं. इसी क्रम में शुक्रवार को सीआरपीएफ 214 बटालियन ने गारू थाना क्षेत्र के बारीबांध गांव अंतर्गत जयगीर पहाड़ के घने जंगल में सर्च अभियान चलाया. सर्च के दौरान सीआरपीएफ ने नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से छुपा कर रखे गये छह किलोग्राम का एक सिलिंडर बम बरामद किया. बाद में उसे बम निरोधक दस्ता द्वारा जंगल में ही निष्क्रिय कर दिया. सीआरपीएफ 214 बटालियन के कमांडेंट केडी जोशी ने बताया कि नक्सलियों द्वारा चुनाव के पूर्व सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने को लेकर अति संवेदनशील इलाकों में बम को छुपा कर रखा गया था. मयूर सूर्यकांत के नेतृत्व मेें चलाये गये उक्त अभियान में जिला पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शामिल थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए