शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक, राजकुमार पाठक बने लातेहार जिलाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक, राजकुमार पाठक बने लातेहार जिलाध्यक्ष

विज्ञापन

चंदवा़ नगर ग्राम स्थित प्रसिद्ध मां उग्रतारा मंदिर परिसर में रविवार को सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासंघ की प्रमंडलीय बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता राजकुमार पाठक ने की. बैठक में सर्वसम्मति से चंदवा निवासी राजकुमार पाठक को महासंघ का लातेहार जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया. इसके साथ ही समाज की समस्याओं, चुनौतियों और एक बेहतर व विकसित समाज के निर्माण पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. शिक्षा, संस्कार और परंपराओं को समृद्ध करने पर जोर : बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सीताराम पाठक ने कहा कि यह महासंघ भारत के शाकद्वीपीय (मग) ब्राह्मणों का एक प्रमुख सामाजिक-सांस्कृतिक संगठन है, जो सूर्य पूजा, आयुर्वेद और ज्योतिष ज्ञान के लिए जाना जाता है. उन्होंने शिक्षा और संस्कार को समाज की असली पूंजी बताते हुए हमेशा आगे बढ़ने का प्रयास करने की बात कही. गढ़वा जिलाध्यक्ष विनोद पाठक ने संगठन विस्तार की योजना साझा करते हुए सामाजिक कार्यक्रमों में सपरिवार शामिल होने की अपील की. वहीं, पलामू जिलाध्यक्ष संतोष पाठक ने ज्योतिष व कर्मकांड की पद्धति को और समृद्ध करने पर जोर देते हुए समाज की समृद्धि में ब्राह्मणों के योगदान की जानकारी दी. बैठक में मनोज कुमार पाठक, राजेश कुमार पाठक, अजय वैद्य, रामकृष्ण मिश्र, भोलानाथ पाठक, परशुराम पांडेय, ब्रजेश पाठक, सुरेंद्र वैद्य, आशीष वैद्य समेत समाज के कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola