विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, ज्ञांती अध्यक्ष व शमशेर बने उपाध्यक्ष
नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत करती सचिव सह प्राचार्या. | Prabhat Khabar Network
बालूमाथ के राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन हुआ। ज्ञांती देवी अध्यक्ष और शमशेर सिंह उपाध्यक्ष चुने गए।
बालूमाथ: प्रखंड स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन व विकास समिति (एसएमडीसी) के पुनर्गठन को लेकर आमसभा की गयी. सर्वसम्मति से ज्ञांती देवी समिति की अध्यक्ष व शमशेर सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया. इसके अलावे विद्यालय के समग्र विकास हेतू 25 सदस्यीय प्रबंधन समिति का भी गठन किया गया.
आम सभा की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्या रूबी बानो ने की. इससे पूर्व श्रीमति बानो ने समिति के अधिकार, दायित्व व भूमिका की जानकारी दी. कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण व आधारभूत सुविधाओं के विकास में प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है.
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्ञांती देवी समेत अन्य सदस्यों का स्वागत किया. विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया. उपाध्यक्ष शमशेर सिंह ने विद्यालय में अनुशासन, शैक्षणिक गुणवत्ता व विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही. बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावक, स्थानीय ग्रामीण व विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए