लातेहार के सरईडीह में मटका फोड़ प्रतियोगिता बनी आकर्षण का केंद्र: जयकारों से गूंजा शिव मंदिर परिसर

Updated:
विज्ञापन

मटका फोड़ प्रतियोगिता में शामिल लोग | Prabhat Khabar Network

बरवाडीह के सरईडीह शिव मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मटका फोड़ प्रतियोगिता और भव्य विसर्जन यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया.

विज्ञापन

बरवाडीह (लातेहार). बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया. इस पावन अवसर पर बरवाडीह प्रखंड के सरईडीह स्थित शिव मंदिर परिसर में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

युवाओं में दिखा भारी उत्साह

सरईडीह शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता को लेकर स्थानीय लोगों और युवाओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा गया. मटका फोड़ने के लिए युवाओं की विभिन्न टोलियों ने जमकर प्रयास किये. जैसे ही गोविंदाओं की टोली ने हवा में लटके मटके को फोड़ा, पूरा परिसर ''नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की'' और ''जय श्री कृष्णा'' के जयकारों से गूंज उठा. इस पारंपरिक दृश्य को देखने के लिए मंदिर परिसर में भारी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चों की भीड़ उमड़ी थी.

ये भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों की स्वर्ण श्रेणी में लातेहार के दो स्कूल, प्रिंसिपल जाएंगे प्रशिक्षण के लिए राजस्थान

श्रद्धालुओं ने दी नम आंखों से विदाई

जन्माष्टमी उत्सव के समापन पर क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से भगवान श्री कृष्ण की मनमोहक प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए भव्य जुलूस निकाला गया. गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक भजनों के साथ श्रद्धालु झूमते-नाचते नजर आए. जगह-जगह से निकले इन जुलूसों में भगवान कृष्ण के बाल रूप की झांकियां सजाई गई थीं. श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भगवान कृष्ण की प्रतिमाओं का विसर्जन किया और सुख-समृद्धि की कामना की.

ये भी पढ़ें: Sudivya Kumar Sonu Live Update: गिरिडीह पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार, थोड़ी देर में सुदिव्य सोनू होंगे पंचतत्व में विलीन

समिति ने जताया आभार

कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों और स्थानीय ग्रामीणों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. मंदिर समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने सफल आयोजन के लिए सभी श्रद्धालुओं, युवाओं और प्रबुद्ध नागरिकों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola