जनगणना कार्य की समीक्षा, 10 जून तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश
जनगणना कार्य की समीक्षा, 10 जून तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश
चंदवा. स्थानीय प्रखंड कार्यालय सभागार में बीडीओ चंदन प्रसाद की अध्यक्षता में जनगणना कार्य की समीक्षा बैठक हुई. बीडीओ ने ऑनलाइन कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए प्रगणकों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. जिन क्षेत्रों का नजरी-नक्शा उपलब्ध नहीं था, वहां संबंधित कर्मियों को फटकार लगाते हुए बीडीओ ने शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि 14 जून का इंतजार किये बिना आठ से 10 जून तक निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा कर लें, ताकि अंतिम दिनों में छूटे हुए कार्यों को सुधार कर त्रुटिरहित रिपोर्ट तैयार की जा सके. बैठक में गैर-आवासीय जनगणना में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों पर भी चर्चा हुई, जिस पर बीडीओ ने त्वरित समाधान के निर्देश दिये. उन्होंने जोर दिया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में गंभीरता जरूरी है और हर दिन कार्य खत्म होने के बाद प्रगणक खुद के कार्य का हाउस होल्ड सीन अवश्य करें. मौके पर चंदन कुमार, मोनू पंडित, गौतम कुमार, गोपाल सिंह, सुशील टोप्पो और विनीत कुमार समेत कई कर्मी व प्रगणक मौजूद थे. उपायुक्त ने बरवाडीह प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए