सहायक आचार्य संघ का पुनर्गठन, सुनील कुमार सिंह बने प्रखंड अध्यक्ष

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 19 Feb 2026 9:53 PM

विज्ञापन

सहायक आचार्य संघ का पुनर्गठन, सुनील कुमार सिंह बने प्रखंड अध्यक्ष

विज्ञापन

बारियातू़ प्रखंड मुख्यालय स्थित आदर्श मध्य विद्यालय परिसर में गुरूवार को आकलन सह प्रशस्ति सहायक आचार्य संघ के पुर्नगठन को लेकर शिक्षकों की बैठक की गयी. बैठक में प्रखंड के विभिन्न संकुल से आए सहायक आचार्य की उपस्थिति में संगठन को सशक्त बनाने व आगामी गतिविधि पर विचार-विमर्श किया गया. सर्वसम्मति से प्रखंड स्तरीय व संकुल स्तरीय पदधारियों का चयन किया गया. प्रखंड स्तरीय समिति में अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष बलराम गंझू, सचिव अनिल कुमार सुमन, मीडिया प्रभारी राजेश्वर भगत व कोषाध्यक्ष रूपेश कुमार बनाये गये. इसके अलावे सीआरसी बारियातू के अध्यक्ष सुरेश उरांव, कोषाध्यक्ष ललित श्रीवास्तव व सदस्य शिवनारायण राणा बनाये गये. सीआरसी टोंटी के अध्यक्ष सिधू कुमार, सदस्य मोतीलाल यादव, कोषाध्यक्ष चमन उरांव बने. गोनिया सीआरसी के अध्यक्ष रमेश कुमार, सदस्य अजय सिंह भोग्ता व कोषाध्यक्ष अल्पना कुमारी बनायी गयी. सीआरसी फूलसु के अध्यक्ष मोहन प्रसाद यादव, सदस्य जितेंद्र उरांव, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद तथा सीआरसी बालूभांग के अध्यक्ष चैतू प्रसाद, सदस्य संजय प्रसाद केसरी, कोषाध्यक्ष सुरेश यादव बनाये गये. अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि संघ के पुनर्गठन का मुख्य उद्देश्य संकुल व प्रखंड स्तर पर संघ को मजबूती देना है. एकता व सर्वसम्मति से संगठन हित में कार्य करने की बात कही. साथ ही शिक्षकों की समस्याओं का समाधान, शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार व प्रशासनिक समन्वय की मजबूती पर जानकारी दी. सभी सदस्यों ने एकजुट होकर शिक्षक हित में कार्य करने की बात कही.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola