रेडक्रॉस और ब्रह्माकुमारीज ने लगाया रक्तदान शिविर, लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
लातेहार में रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से रेडक्रॉस सोसाइटी और प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किए गए. इन पहलों का लक्ष्य युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित करना और समाज में जागरूकता फैलाना है.
लातेहार: जिले में रक्त की कमी को दूर करने के उद्देश्य से विभिन्न संस्थानों की ओर से समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. शनिवार को शहर के बनवारी साहू महाविद्यालय में रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया गया. इसमें महाविद्यालय के लोगों के अलावा अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया.
आपके शहर में
वहीं, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से 21 से 25 अगस्त तक पांच दिवसीय विश्व बंधुत्व रक्तदान अभियान-2026 का शुभारंभ किया गया. अभियान के पहले दिन अधिवक्ता नवीन कुमार गुप्ता समेत कई लोगों ने रक्तदान किया. मौके पर बीके सुनीता गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थे.
केंद्र की संचालिका बीके अमृता ने बताया कि ब्रह्माकुमारीज संस्था की मुख्य प्रशासिका दादी प्रकाशमणि की पुण्यतिथि के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. अभियान का उद्देश्य युवाओं को रक्तदाता बनने के लिए प्रेरित करने के साथ प्रत्येक परिवार को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है.
उन्होंने कहा कि प्रत्येक मानव के भीतर प्रेम और करुणा की भावना होती है. आवश्यकता है कि इसे कर्म के रूप में सेवा से जोड़ा जाए. स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंदों की सहायता करने के साथ समाज में सहयोग, संवेदना और विश्वास की भावना को भी मजबूत करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए