जनवरी माह का नहीं मिला राशन, कार्डधारी परेशान

Updated:
विज्ञापन

जनवरी माह का नहीं मिला राशन, कार्डधारी परेशान

विज्ञापन

मनिका़ मनिका प्रखंड के कोपे पंचायत अंतर्गत जेरुआ गांव के दर्जनों कार्डधारी सिस्टम की तकनीकी खामी के कारण जनवरी माह के राशन से वंचित हो गये हैं. शुक्रवार को राशन की मांग को लेकर काफी संख्या में ग्रामीण डीलर जीतन यादव के घर पहुंचे, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा. ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2024 में स्थानीय शबाना स्वयं सहायता समूह द्वारा चार माह का राशन गबन करने के बाद उनका टैगिंग आठ किमी दूर नामुदाग पंचायत के चचेंधा गांव के डीलर जीतन यादव के पास कर दिया गया था. एक वर्ष से वहां से राशन मिल रहा था, लेकिन इस माह डीलर ने आवंटन नहीं मिलने की बात कहकर राशन देने से मना कर दिया. राशन नहीं मिलने से सलीम मियां, भूखन सिंह, महूदिन अंसारी, सायदा बीबी, मालती देवी समेत दर्जनों कार्डधारी मायूस हैं. आवंटन आते ही राशन उपलब्ध कराया जायेगा : इस संबंध में एसडीओ अजय कुमार रजक ने कहा कि कार्डधारियों को किसी भी कीमत पर राशन से वंचित नहीं किया जा सकता. वहीं, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम ने बताया कि जिले के कुछ दुकानदारों का जनवरी माह का आवंटन शून्य है, जिसके कारण वितरण प्रभावित हुआ है. आवंटन आते ही राशन उपलब्ध कराया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola