रेल यूनियन ने किया सम्मेलन का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय के बाबा चौक में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

तसवीर-20 लेट-6 उपस्थित लोग

आपके शहर में

विज्ञापन

बरवाडीह. प्रखंड मुख्यालय के बाबा चौक में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन के अपर महामंत्री मो ज्याउद्दीन ने कहा कि हमारी यूनियन ही एक ऐसी यूनियन हैं जो वर्तमान समय में कार्यरत कर्मियों के साथ रिटायर कर्मियों के हक और अधिकारो की चिंता करते हुए लड़ाई लड़ती है. इसलिए सभी कर्मी मजबूती के साथ 4, 5 व 6 दिसंबर को यूनियन के पक्ष में वोट करने का कार्य करें ताकि एक मजबूत यूनियन भारतीय रेल में सेवा दे रहें कर्मियों को मिल सके. सहायक महामंत्री ओम प्रकाश ने कहा की सभी यूनियन के पदाधिकारी आगामी चुनाव की तैयारी में पूरी तरह जुट जाए और यूनियन के कार्य, उपलब्धि के साथ प्राथमिकता के दम पर वोट मांगते हुए यूनियन को जीतने का काम करें. उपस्थित अन्य लोगों ने भी यूनियन की मान्यता को लेकर होने वाले चुनाव में बढ़ चढ़कर योगदान देने की अपील की है. मौके पर शाखा सचिव सुनील कुमार सिंह, पीडब्लूआई अरुण कुमार, शाखा के कार्यकारिणी अध्यक्ष चंदन कुमार, लातेहार शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष रंधीर कुमार, युवा अध्यक्ष ऋषि राज, डाल्टेनगंज अध्यक्ष अनिल कुमार, सतेन्द्र तिवारी, अभिमान श्रीवास्तव, सरोज सिंह, संकेत कुमार, राजन कुमार, वशीर अहमद, एच कुमार, शिवा, रजीत कुमार पांडेय, उपेद्र पाल, राजू रहमान, मनीष कुमार, पवन पटेल व मनोज कुमार समेत विभिन्न डिपो से जुड़े रेल कर्मी और पदाधिकारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola