लातेहार में रेलवे लाइन बिछाने के लिए सर्वे करने गई टीम को बनाया बंधक, दो गुट में बंट गया गांव

Updated:
विज्ञापन

आपस में ही उलझते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

लातेहार के आरागुंडी गांव में रेलवे लाइन सर्वे को लेकर दो गुटों में झड़प, सर्वे टीम को बनाया बंधक। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

विज्ञापन

लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के आरागुंडी गांव में डीवीसी से कोयला परिवहन के लिए प्रस्तावित रेलवे लाइन बिछाने के लिए सर्वे को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के ग्रामीण आमने-सामने हो गए. विवाद इतना बढ़ गया कि सर्वे करने पहुंची टीम को कुछ ग्रामीणों ने एक घंटे तक बंधक बना लिया. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ से दो घंटे की मशक्कत के बाद सर्वे टीम को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया. रेलवे लाइन के लिए सर्वे कार्य को लेकर गांव दो गुटों में बंट गया. एक पक्ष रेलवे लाइन बिछाने के पक्ष में जबकि दूसरा पक्ष ग्रामसभा की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का सर्वे और निर्माण कार्य कराने का विरोध कर रहा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

सर्वे टीम को छुड़ाने के दौरान दोनों पक्षों के बीच कई बार तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई. विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडे भी चले, जिसमें ग्राम प्रधान पीतांबर यादव घायल हो गए. रेलवे लाइन के समर्थन में खड़े नंदकिशोर यादव, जितेंद्र यादव, पीतांबर यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने कहा कि फिलहाल केवल सर्वे का कार्य किया जा रहा है और सर्वे पूरा होने दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि आगे गांव के सभी लोगों की सहमति से निर्णय लिया जाएगा. लोगों का कहना है कि महिला, पुरुष टांगी, कुल्हाड़ी, लाठी के साथ मारपीट पर उतारू हो गए.

विरोध कर रहे सुरेंद्र उरांव, शिवनाथ उरांव, विजय उरांव, जीतन उरांव, मंगलदेव उरांव, उर्मिला देवी, राजेश उरांव, सरिता सेवी समेत अन्य ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पारंपरिक पड़हा राजा व्यवस्था लागू है. ग्रामसभा की अनुमति के बिना किसी भी प्रकार का सर्वे या ड्रोन उड़ाकर मापी का कार्य नहीं होने दिया जाएगा. मामला बढ़ने पर चंदवा और बालुमाथ से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया. इसके बाद लातेहार सीओ नंदकुमार राम मौके पर पहुंचे और दोनो पक्षो के लोगो को समझाया. घायल का इलाज सदर अस्पताल मे कराया गया. सीओ ने कहा कि ग्राम सभा की अनुमति के बिना कोई कार्य नही कराया जायेगा. इसके बाद मामला शांत हुआ.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola