पावरलिफ्टर आसिफ अली प्रिंस को उपायुक्त ने किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

पावरलिफ्टर आसिफ अली प्रिंस को उपायुक्त ने किया सम्मानित

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

लातेहार. पिछले दिनों झारखंड में आयोजित स्टेट पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में लातेहार जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी आसिफ अली प्रिंस को उपायुक्त संदीप कुमार ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया. रांची के गुरुनानक स्कूल (पीपी कंपाउंड) में आयोजित झारखंड स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में राज्यभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. इस प्रतियोगिता में प्रिंस ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया. उपायुक्त संदीप कुमार ने प्रिंस को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि जिले के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव मदद करेगा. उपायुक्त ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. बता दें कि आसिफ अली प्रिंस जिले के भारत माता भवन में जिला प्रशासन द्वारा संचालित जिम सेंटर के ट्रेनर भी हैं. मौके पर एसडीओ दिनेश कुमार, डीपीआरओ डॉ चंदन व गोपनीय पदाधिकारी श्रेयांस समेत अन्य उपस्थित थे. प्रखंड समन्वयक का विदाई सह स्वागत समारोह

बरवाडीह. प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड समन्वयक मनजीत कुमार सिंह के स्थानांतरण पर विदाई सह स्वागत समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान बीडीओ रेखा रेशमा मिंज, जनप्रतिनिधियों व कर्मियों ने मनजीत सिंह के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट किया. वहीं, नवपदस्थापित प्रखंड समन्वयक पंकज पांडेय का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. मनजीत सिंह ने सहयोग के लिए सभी के प्रति आभार जताया. मौके पर प्रमुख सुशीला देवी, उप प्रमुख वीरेंद्र जायसवाल, प्रवीण कुमार, मुखिया आशीष सिंह, बेरोनिका कुजूर, जितेंद्र सिंह, विजय शंकर राम व अजीत गुप्ता सहित कई कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola