ePaper

ट्रक की तलाशी में 1.22 करोड़ का पोस्ता बरामद

Updated at : 22 Nov 2024 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रक की तलाशी में 1.22 करोड़ का पोस्ता बरामद

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर पुलिस ने एनएच-75 पर एस्सार पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे खड़े एक ट्रक (यूपी-25एटी-8248) की तलाशी ली.

विज्ञापन

लातेहार. पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर पुलिस ने एनएच-75 पर एस्सार पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे खड़े एक ट्रक (यूपी-25एटी-8248) की तलाशी ली. तलाशी के क्रम में बैगन के कई बोरी में छिपाकर रखे गये पोस्ता की बरामदगी की गयी है. एसडीपीओ अरविंद कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी दल का गठन किया गया. टीम में थाना के पुअनि विक्रांत कुमार उपाध्याय, भागीरथ पासवान, रंजन कुमार पासवान, राजा दिलावर, सअनि कुबेर प्रसाद देव समेत सशस्त्र बल थे. टीम ने एस्सार पेट्रोल पंप के सामने दुबे लाइन होटल के पास एक ट्रक की तलाशी शुरू की. तलाशी के दौरान बैगन के बीच पोस्ता छिपा कर रखा पाया गया. कुल 53 बोरी में 815.200 किलोग्राम पोस्ता छिपाकर रखे गये थे. पुलिस के अनुसार जब्त पोस्ते की कीमत बाजार में 1.22 करोड़ रुपये आंका गया है. पुलिस ट्रक मालिक का पता लगा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola