भीतर पंडरा में पुलिस ने ग्रामीणों के साथ की जन-जागरूकता बैठक, नक्सली भय से मुक्त होकर आगे बढ़ने की अपील
थाना प्रभारी व ग्रामीण | Prabhat Khabar Network
लातेहार के भीतर पंडरा गांव में पुलिस ने जन-जागरूकता बैठक कर ग्रामीणों को शिक्षा, नशामुक्ति और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। बच्चों को सामग्री भी बांटी गई।
थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने ग्रामीणों से मांगा सहयोग, बच्चों की शिक्षा, नशामुक्ति और अंधविश्वास से दूर रहने का दिया संदेश
आपके शहर में
गारू, लातेहार : थाना क्षेत्र के अति सुदूरवर्ती भीतर पंडरा में पुलिस की ओर से ग्रामीणों के साथ जन-जागरूकता बैठक आयोजित की गयी. थाना प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र अब नक्सली शोषण और भय के प्रभाव से मुक्त हो चुका है. उन्होंने ग्रामीणों से पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने जीवन को आगे बढ़ाने की अपील की.
थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल थाना को सूचना दें. विशेष परिस्थिति में डायल 112 की सहायता लेने की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गयी.
बच्चों की शिक्षा और नशामुक्त समाज पर जोर
बैठक में ग्रामीणों से बच्चों को अनिवार्य रूप से शिक्षित करने और अंधविश्वास से दूर रहने की अपील की गयी. साथ ही समाज को नशामुक्त बनाने के लिए महुआ शराब और हड़िया के सेवन व प्रचलन का बहिष्कार करने का संदेश दिया गया.
ग्रामीणों को कानून की बुनियादी जानकारी देते हुए सामाजिक विकास और समाज की मुख्यधारा में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया.
बच्चों के बीच बांटी गयीं पाठ्य सामग्री
इस अवसर पर गांव के छोटे-छोटे बच्चों के बीच कॉपी, कलम, पेंसिल, रबर, कटर और चॉकलेट आदि का वितरण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए