पोक्सो एक्ट के आरोपी के घर पर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया

Updated:
विज्ञापन

लंबे समय से फरार चल रहे पोक्सो एक्ट के आरोपी के जबरा गांव स्थित घर सहित सार्वजनिक स्थानों पर बुधवार को बालूमाथ पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से इश्तेहार चिपकाया.

विज्ञापन

बारियातू. लंबे समय से फरार चल रहे पोक्सो एक्ट के आरोपी के जबरा गांव स्थित घर सहित सार्वजनिक स्थानों पर बुधवार को बालूमाथ पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से इश्तेहार चिपकाया. उक्त इश्तेहार न्यायालय द्वारा निर्गत किया गया है. इसमें आरोपी सोनू कुमार सिंह पिता अजय सिंह (जबरा, साल्वे-बारियातू) को एक माह के भीतर सरेंडर करने को कहा गया है. तय समय के भीतर सरेंडर नहीं करने पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई होगी. इस अवसर पर बालूमाथ थाना के पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार, बारियातू थाना के सहायक पुलिस अवर निरीक्षक बालेश्वर गंझू के अलावे अन्य पुलिस जवान मौजूद थे. बालूमाथ थाना प्रभारी विक्रांत उपाध्याय ने बताया कि बालूमाथ थाना में पोक्सो एक्ट के तहत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज है. इनमें दो आरोपी आरोपी पूर्व में ही न्यायालय में हाजिर हो चुके हैं. सोनू कुमार पिछले आठ माह से फरार चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola