पुलिस ने चलाया नशा के खिलाफ अभियान

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिले के बारेसाढ़ स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सुग्गाबांध में पुलिस ने अवैध रूप से नशापान के खिलाफ विशेष छापामारी अभियान चलाया.

विज्ञापन

गारू (लातेहार). जिले के बारेसाढ़ स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सुग्गाबांध में पुलिस ने अवैध रूप से नशापान के खिलाफ विशेष छापामारी अभियान चलाया. एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गयी. छापामारी अभियान से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने और नशे से संबंधित अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाना मुख्य उद्देश्य था. अभियान का नेतृत्व बारेसाढ़ एसआइ प्रभात कुमार दास और अरुण कुमार मंडल ने किया. उनके साथ एएसआइ आनंदी कुमार और ललन कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल शामिल थे. बारेसाढ़ पुलिस ने पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाते हुए संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी. पुलिस की टीम ने पर्यटन स्थल पर घूमने आये लोगों से बातचीत कर उनकी पहचान की पुष्टि की. इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की. एसआइ प्रभात कुमार दास ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola