प्राचीन देवी मंडप सह काली मंदिर के 14 वें वार्षिकोत्सव पर भंडारा का आयोजन

जिला मुख्यालय के शहीद चौक में अवस्थित प्राचीन देवी मंडप सह काली मंदिर के 14वें वार्षिकोत्सव पर शुक्रवार को मंदिर परिसर में भंडारा (प्रसाद वितरण) का आयोजन किया गया.
लातेहार. जिला मुख्यालय के शहीद चौक में अवस्थित प्राचीन देवी मंडप सह काली मंदिर के 14वें वार्षिकोत्सव पर शुक्रवार को मंदिर परिसर में भंडारा (प्रसाद वितरण) का आयोजन किया गया. जिसका शुभारंभ पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी व समाजसेवी प्रमोद प्रसाद सिंह ने किया. मौके पर पूर्व मंत्री श्री राम ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से क्षेत्र में समृद्धि आती है और एक सकारात्मक उर्जा का संचार होता है. ऐसे कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्ग के लोग भाग लेते हैं. इससे सामाजिक सौहार्द भी बढ़ता है उन्होंने इस आयोजन के लिए मंदिर समिति के सभी सदस्य व नगर वासियों को बधाई दी और कहा कि बिना सामूहिक सहयोग के कोई भी अनुष्ठान पूरा नहीं होता है. नौ कन्या पूजन कर भंडारा का शुभारंभ किया गया. भंडारा में आसपास के क्षेत्रों के काफी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर अपने एवं अपने परिवार की सुख शांति की कामना की. इससे पहले लोगों ने मंंदिर में माथा टेक का माता आशीर्वाद लिया. इससे पहले हवन व पूर्णाहुति की गयी. इस दौरान मुख्य यजमान विपिन बिहारी ठाकुर व राजेश अग्रवाल सप्तनीक मौजूद थे. वैदिक मंत्रोच्चारण यज्ञाचार्य अनिल मिश्र के द्वारा कराया गया. मौके पर महेश सिंह, बिलासी तोपनो, रामनाथ अग्रवाल, विनोद कुमार महलका, निर्मल कुमार महलका, प्रभात कुमार, विशाल कुमार, सागर कुमार, जवाहर प्रसाद अग्रवाल, अशोक कुमार महलका, विनोद अग्रवाल, सुदामा प्रसाद, विजय प्रसाद, मुरली प्रसाद अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, पंकज पांडेय, पवन कुमार, चंद्रशेखर ठाकुर, आशीष कुमार, दिलीप ठाकुर, पंकज ठाकुर, गुड्डू ठाकुर, रविंद्र अग्रवाल व जया कुमारी समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




