अधिकारियों ने किया कई छठ घाटों का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

बालूमाथ एसडीपीओ विनोद रवानी, बीडीओ सोमा उरांव व अंचलाधिकारी विजय कुमार ने मंगलवार को बालूमाथ के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बालूमाथ. बालूमाथ एसडीपीओ विनोद रवानी, बीडीओ सोमा उरांव व अंचलाधिकारी विजय कुमार ने मंगलवार को बालूमाथ के कई छठ घाटों का निरीक्षण किया. सार्वजनिक छठ तालाब व झरिवा छठ तालाब के समिति के सदस्यों ने अधिकारियों को छठ के दौरान किये जानेवाले कार्याें की जानकारी दी. पूरे तालाब की साफ-सफाई कर आकर्षक रूप से लाइट सजावट करने की बात कही. अधिकारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से हर संभव सहयोग की जायेगी. हिंद भारती संस्था के अध्यक्ष रवि सिंह ने छठ तालाब की सुंदरीकरण कराने की मांग की. बीडीओ ने कहा कि चुनाव के बाद ग्रामसभा कर डीएमएफटी फंड से दोनों तालाबों का सुंदरीकरण एवं सीढ़ी निर्माण कराया जायेगा. मौके पर संस्था के सदस्य रवि रजक, संजय कुमार ओझा, हिमांशु गुप्ता, सुदामा प्रजापति, प्रकाश सिन्हा, अशोक साहू समेत अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola