अध्यक्ष पद पर सभी नौ प्रत्याशियों का नामांकन वैद्य, वार्ड पार्षद के दो प्रत्याशियों का नामांकन रद्द

Updated:
विज्ञापन
अध्यक्ष पद पर सभी नौ प्रत्याशियों का नामांकन वैद्य, वार्ड पार्षद के दो प्रत्याशियों का नामांकन रद्द

अध्यक्ष पद पर सभी नौ प्रत्याशियों का नामांकन वैद्य, वार्ड पार्षद के दो प्रत्याशियों का नामांकन रद्द

विज्ञापन

लातेहार ़ नगर पंचायत चुनाव में नामांकन के बाद गुरुवार को सभी प्रत्याशियों के नामांकन प्रपत्रों की स्क्रूटनी की गयी. अध्यक्ष पद पर नौ प्रत्याशियों ने निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता के समक्ष नामांकन दाखिल किया था. नामांकन प्रपत्रों की स्क्रूटनी के बाद सभी प्रत्याशियों का नामांकन प्रपत्र वैद्य पाया गया. प्रत्याशियों में बैजंती देवी, सेलेस्टीन कुजूर, भगतु नगेसिया, मिलयानी कुजूर, महेश सिंह, नीना कुमारी तिर्की, बिलासी तोपनो, आशा देवी व सूर्यदेव भगत शामिल हैं. शहर के 15 वार्ड में कुल 61 प्रत्याशियाें ने नामांकन दाखिल किया था. जिसमें दो प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया गया है. वार्ड नंबर एक से अयोध्या प्रसाद और वार्ड नंबर चार से विनोद कुमार यादव का नामांकन प्रपत्र रद्द कर दिया गया है. अयोध्या प्रसाद द्वारा प्रपत्र 24 नहीं दिया गया था. जबकि विनोद कुमार यादव का दो से अधिक संतान रहने पर नामांकन रद्द किया गया है. 59 प्रत्याशी रह गये मैदान में : स्क्रूटनी के बाद शहर के सभी 15 वार्ड में अब 59 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गये हैं. वार्ड नंबर एक से छह, वार्ड नंबर दो से चार, वार्ड नंबर तीन से तीन, वार्ड नंबर चार से 10, वार्ड नंबर पांच से तीन, वार्ड नंबर छह से तीन, वार्ड नंबर सात से चार, वार्ड नंबर आठ से चार, वार्ड नंबर नौ से तीन, वार्ड नंबर 10 से चार, वार्ड नंबर 11 से दो, वार्ड नंबर 12 से तीन, वार्ड नंबर 13 से चार, वार्ड नंबर 14 से दो तथा वार्ड नंबर 15 से चार प्रत्याशी मैदान में रह गये हैं. शुक्रवार को नाम वापसी की तिथि है. जबकि शनिवार को सभी पद के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन किया जायेगा.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola