अध्यक्ष पद के लिए नौ और वार्ड पार्षद पद के लिए 55 नामांकन प्रपत्र बिके
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 02 Feb 2026 11:17 PM
अध्यक्ष पद के लिए नौ और वार्ड पार्षद पद के लिए 55 नामांकन प्रपत्र बिके
लातेहार ़ नगर पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन प्रपत्रों के बिक्री शुरू हो गयी है. लातेहार नगर पंचायत में 15 वार्ड हैं. पांचवें दिन सोमवार को निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन प्रपत्र की बिक्री हुई है. अध्यक्ष पद के नामांकन प्रपत्र खरीदने वाले प्रत्याशियों में सेलेस्टीन कुजूर व भगतु नगेसिया शामिल हैं. जबकि विभिन्न वार्ड पार्षद पद के लिए कुल आठ नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई है. वार्ड संख्या एक से पांच तक के लिए निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय में कुल पांच नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई. वार्ड संख्या एक में तीन व वार्ड संख्या चार में दो नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई है. वार्ड संख्या छह से 10 तक के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में कुल एक नामांकन प्रपत्र वार्ड संख्या छह के लिए बिक्री हुई है. जबकि वार्ड संख्या 11 से 15 तक के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी के कार्यालय में कुल दो नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई है. वार्ड संख्या 11 में एक तथा वार्ड संख्या 12 में ऐ नामांकन प्रपत्र की बिक्री हुई है. अब तक अध्यक्ष पद के लिए नौ और वार्ड पार्षद पद के 55 नामांकन प्रपत्र बिके है़ं नामांकन प्रपत्रों की बिक्री में तेजी : नगर पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन प्रपत्रों की बिक्री में तेजी आने लगी है. नामांकन प्रपत्र की बिक्री और नामांकन करने की अंतिम तिथी चार फरवरी तक है. अब तक अध्यक्ष पद के लिए नौ नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हुई है. इसमें सीतामनी तिर्की, बिलासी टोपनो, महेश सिंह, आशा देवी, सूर्यदेव भगत, मिलीयानी कुजूर, बैजंती देवी, नीना तिर्की, सेलेस्टीन कुजूर व भगतु नगेसिया शामिल हैं. जबकि विभिन्न वार्ड से वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 55 नामांकन प्रपत्रों की बिक्री हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










