भाकपा माओवादी के नक्सली रवींद्र गंझू के चंदवा स्थित घर को NIA ने किया जब्त

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा जिला के पेशरार थाना क्षेत्र में पुलिस ने शीर्ष नक्सलियों के जुटने की सूचना पर अभियान चलाया था. अभियान के दौरान पुलिस ने हथियार बरामद किया था

विज्ञापन

नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नक्सली रवींद्र गंझू के लातेहार जिला के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बांझीटोला स्थित घर को एनआइए ने बुधवार को जब्त कर लिया है. एनआइए के अधिकारियों के अनुसार, घर का निर्माण रवींद्र गंझू ने अवैध तरीके से कराया था. इस घर का निर्माण उसने करीबी सहयोगी राजू साहू उर्फ राजू कुमार के माध्यम से कराया था. एनआइए के अनुसंधान में इसकी भी पुष्टि हुई है कि घर निर्माण के लिए रवींद्र गंझू ने ठेकेदार व कारोबारियों से लेवी वसूली थी. रवींद्र गंझू संगठन में रीजनल कमेटी मेंबर है.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड सरकार ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 15 लाख, जबकि एनआइए ने पांच लाख रुपये इनाम रखा है. जानकारी के अनुसार लोहरदगा जिला के पेशरार थाना क्षेत्र में पुलिस ने शीर्ष नक्सलियों के जुटने की सूचना पर अभियान चलाया था. अभियान के दौरान पुलिस ने हथियार बरामद किया था. वर्ष 2022 में एनआइ ने मामले में केस दर्ज अनुसंधान शुरू किया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola